
अजमेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती के नए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ढाई दिन के झोंपड़े के सामने धूमधाम से किया गया।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नमाज़-ए-मगरिब के पश्चात एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें वार्ड के स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों और भारी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती ने क्षेत्रवासियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और आगामी चुनाव के लिए उनका समर्थन तथा आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को गति देने और एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
क्षेत्र के विकास का वादा करते हुए सैयदा वाहिदा चिश्ती ने कहा, “मेरा प्राथमिक उद्देश्य वार्ड 14 की मूलभूत जनसमस्याओं का स्थायी समाधान करना, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है।”
कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगने और प्रचार अभियान को और अधिक तेज करने की रणनीति तैयार कर ली है।

