जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने नाटकों के माध्यम से दी प्रस्तुति

जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने नाटकों के माध्यम से दी प्रस्तुति।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सैनिक कैडेट्स ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दी नाटक प्रस्तुति।
कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं न्यू श्री जयराम सैनिक स्कूल में कौशल विकास के लिए सैनिक कैडेट्स ने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दो भाषाओं में तीन अलग अलग नाटकों की प्रस्तुतियां दी। इन नाटकों के माध्यम से देश के भावी सैनिक नन्हे बच्चों ने अपने संविधान की उद्देशिका व संविधान के मौलिक अधिकारों का ज्ञान प्राप्त किया। प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने बच्चों को प्रेरित हुए करते कहा कि सैनिक विद्यार्थी हमारे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं, हमें अपने सभी अधिकारों के साथ- साथ समानता के अधिकार पर भी अवश्य बल देना चाहिए। इन अधिकारों को वास्तविक रूप में अपनाना चाहिए। इन कौशल गतिविधियों में विषय अध्यापक साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स, विद्यार्थी एवं शिक्षक गण।