खेल राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम हैं : प्रो. वीरेंद्र पाल

कुवि में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर किया प्रोत्साहित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय द्वारा हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. वीरेंद्र पाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम है। महान हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपियन मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद को उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा और हॉकी में असाधारण योगदान के कारण विश्व भर में ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल युवाओं को राष्ट्र के साथ जोड़ते हैं और उन्हें विकास एवं राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत करने तथा विश्वविद्यालय एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों एवं उपस्थित अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, हॉकी कोच मलकीत कौर, कबड्डी कोच संदीप कुमार, फुटबॉल कोच मोनिका, सहायक स्टाफ सदस्य सुरेंद्र राणा, प्रदीप बनवाला एवं भारत भूषण सहित खेल निदेशालय के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ शरीर और अच्छे समाज के निर्माण के लिए साइकिल को अपनाएं अपने जीवन में : सुभाष सुधा

Sun Aug 30 , 2026
जिला खेल विभाग की तरफ से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मानने के लिए साइक्लोथॉन का किया आयोजन।पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर किया रवाना, विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रखना होगा स्वास्थ्य पर फोकस, साई की […]

You May Like

advertisement