गुरुकुल विद्यालय भवन देवयान में (टाटा बिल्डिंग इंडिया स्कूल) के तहत आयोजित हुई ‘आत्मनिर्भर भारत’ हिंदी भाषा निबंध लेखन प्रतियोगिता

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हिंदी निबंध लेखन ‘प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने व्यक्त किए अपने सुंदर एवं आकर्षक विचार’

कुरुक्षेत्र 30 दिसंबर : आज मंगलवार विगत मास विद्यालय स्तर पर के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत’ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में गुरुकुल के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक एवं रचनात्मक मौलिक प्रतिभा का परिचय देते हुए सुंदर निबंधों की रचना की। इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक बिग्रेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की अद्भुत लेखन क्षमता से प्रसन्न होकर कहा कि विद्यालय स्तर पर होने वाली इस तरह की हिंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को अवश्य भाग लेना चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ मौलिक चिंतन शक्ति का भी विकास होता है। अंत में, उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला स्तरीय संयोजक कपिल शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष कुलदीप मलिक, प्रतियोगिता कोर्डिनेटर नवदीप मान, हिंदी अध्यापक सहदेव, रविन्द्र एवं पवन को बधाई सम्प्रेषित की। साथ ही प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग से हर्षवर्धन ने प्रथम स्थान, दर्श पटेल द्वितीय व रचित राठी तृतीय स्थान एवं कनिष्ठ वर्ग से प्रलव्य ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और युवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Wed Dec 31 , 2025
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गूंजी सफलता की गूंज, प्लेटिनम अवार्ड मिलने पर भव्य समारोह आयोजित। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 30 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कु.वि.) के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि केंद्र सरकार […]

You May Like

advertisement