उत्तराखंड: हरिद्वार में आस्था की डुबकी,मौनी अमावस्या महा स्नान पर लाखों भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

उत्तराखंड: हरिद्वार में आस्था की डुबकी,
मौनी अमावस्या महा स्नान पर लाखों भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी,
सागर मलिक संपादक

धर्मनगरी हरिद्वार में मौनी अमावस्या स्नान के लिए गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की. शास्त्रों के मुताबिक मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है. मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर मां गंगा में स्नान करने और दान करने से कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन गंगा स्नान से पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है.मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गया था.वहीं गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी का कहना है कि माघ मास के कृष्ण पक्ष में पढ़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं. विशेष बात यह है कि प्रयागराज में कुंभ के दौरान पड़ने वाली इस अमावस्या में विशेष योग बन रहा है.

इस योग मे स्नान करके जप, तप, दान आदि करें तो वह कई गुना हो जाता है. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान करने के पश्चात अपने ब्राह्मण को या किसी पुरोहित को तिल मिश्रित मिठाई, कंबल, ऊनी वस्त्र,चावल आदि का दान करें.जो व्यक्ति आज अपने पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान करता है वो अपने पितरों को मोक्ष दे देता है, पितृ दोष से मुक्त हो जाता है और उसके पितृ उसको सात पीढ़ियों तक पुत्र पौत्र आदि का आशीर्वाद देकर भगवान नारायण में समाहित हो जाते हैं. माघ मास की मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान को लेकर लोगों में उत्साह

देखने को मिल रहा है. हरकी पौड़ी और अन्य गंगा तटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. वहीं पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित स्टार मोटर में दो नई बाइक क रेडार आइगो 125cc अपाचे 4Vयूएसडी 160 सीसी की लॉन्चिंग

Fri Jan 31 , 2025
आजमगढ़ बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित स्टार मोटर में दो नई बाइक क रेडार आइगो 125cc अपाचे 4Vयूएसडी 160 सीसी की लॉन्चिंग धूमधाम से की गई ।बाइक के बारे में बिस्तार से बताते हुए टेरिटरी मैनेजर आदित्य नारायण पाठक ने कहा कि टीवीएस विश्व की दूसरे नंबर की दो पहिया […]

You May Like

advertisement