समाजसेवी जनार्दन आचार्य को अटल मन: जीवन पर्यंत सम्मान ” से किया गया पुरस्कृत

समाजसेवी जनार्दन आचार्य को अटल मन: जीवन पर्यंत सम्मान ” से किया गया पुरस्कृत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के तत्वावधान में शब्दांगन सभागार बिहारीपुर खत्रियान पर अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर बारहवां कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवी जनार्दन आचार्य को ” अटल मन: जीवन पर्यंत सम्मान ” से पुरस्कृत किया गया। शब्दांगन के अध्यक्ष डॉ सुरेश रस्तोगी, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी और उपाध्यक्ष रामकुमार अफरोज़ ने उत्तरीय, पगड़ी , स्मृति चिन्ह्, पटका, प्रशस्ति पत्र और सुनहरी माला से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कवि रितेश साहनी ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत की।
डॉ सुरेश रस्तोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ” क्या हार में क्या जीत में – किंचित नहीं भयभीत मैं ” सुनाकर अटल जी का भावपूर्ण समरण किया।
अपने सम्मान पर बोलते हुए सम्मानित जनार्दन आचार्य ने कहा कि जैसा मेरा जीवन समाज सेवा में व्यतीत हुआ है, वैसा ही शेष जीवन समाज सेवा में हमेशा व्यतीत होगा। अपने सम्मान पर उन्होंने शब्दांगन संस्था का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में डॉ सुरेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी, विकास मेहरोत्रा, रामकुमार अफरोज़, सुनील रस्तोगी, निर्भय सक्सेना, विशाल शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, राम प्रकाश सिंह ओज, विनोद कुमार गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, सुनील दत्त शर्मा, पंकज कक्कड़, विनोद कुमार शर्मा, विष्णु भारद्वाज, मनोज दीक्षित , रितेश साहनी , अलका त्रिवेदी, नीरू रस्तोगी, कंचन रस्तोगी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार रामकुमार अफरोज़ ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

Mon Nov 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा नेताओं ने यूनिटी मार्च का आयोजन किया। यात्रा खरसैनी गांव के पास कनौजिया इंटर कॉलेज से शुरू होकर अग्ररास तिराहे और […]

You May Like

advertisement