स्वच्छ शरीर और अच्छे समाज के निर्माण के लिए साइकिल को अपनाएं अपने जीवन में : सुभाष सुधा

जिला खेल विभाग की तरफ से मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मानने के लिए साइक्लोथॉन का किया आयोजन।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर किया रवाना, विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को रखना होगा स्वास्थ्य पर फोकस, साई की तरफ से लगातार किया जा रहा है साइक्लोथॉन का आयोजन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शरीर को स्वच्छ रखकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल का प्रयोग जरूर करें और जो व्यक्ति रोजाना साइकिल का प्रयोग करता है उसको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो हम साइकिलिंग हर रोज करते हैं, लेकिन इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में रविवार को साइकिल का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में जिला खेल विभाग की तरफ से देश के गौरव हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मानने के लिए आयोजित की गई साइक्लोथॉन को हरी झंडी देने उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नप की पूर्व उपाध्यक्षा उमा सुधा, सुंगधा सुधा, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डीएसओ मनोज कुमार, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह ने इस साइक्लोथॉन को हरी झंडी देकर रवाना किया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला खेल विभाग की तरफ से हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मानने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हुए साइकिलिंग या अन्य खेलों की तरफ आगे बढ़ेगा तो निश्चित देश व प्रदेश के नागरिक स्वस्थ होंगे और स्वस्थ होकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से की युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर ले जाने के लिए खेलों की तरफ आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि साई की तरफ से हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को लेकर यह साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। इस साइक्लोथॉन को लेकर युवाओं के उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के गौरव हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस महान व्यक्तित्व के जीवन से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने भारत को ओलंपिक में 1928, 1932 और 1936 में लगातार तीन बार स्वर्ण पदक दिलवाए, उनके अद्भुत खेल को देखकर हिटलर तक ने उन्हें जर्मन सेना में उच्च पद का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने देश प्रेम के कारण ठुकरा दिया था। इस खिलाड़ी ने हॉकी को एक नया मुकाम दिया। इस महान व्यक्तित्व के आदर्शों को सभी खिलाड़ियों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और पूरी मेहनत और लग्न के साथ अभ्यास कर देश को मेडल जीताने का काम करना चाहिए।
पूर्व नपा चेयरपर्सन उमा सुधा ने कहा कि ने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इस के लिए सभी साइकिल को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। इस समाज को साइकिल के साथ जोडऩे के लिए जिला खेल विभाग कुरुक्षेत्र की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश को ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ देश बनाने के सपने को साकार करने में फिट और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग देश को आगे ले जाने और आगे बढ़ाने में करें।
डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि शरीर को स्वच्छ रखकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए सप्ताह में एक दिन साइकिल का प्रयोग जरुर करें और जो व्यक्ति रोजाना साइकिल का प्रयोग करता है उसको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो हम साइकिलिंग हर रोज करते हैं, लेकिन इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि साहस, संघर्ष और समर्पण के प्रतीक, सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण युवा ही प्रदेश की उन्नति, शक्ति और समृद्धि के सशक्त स्तंभ हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह, पंकज पराशर, पंजाब सिंह, चाँद राम, सुनील कुमार, शिखा, समाजसेवी विनोद गर्ग, बलराज ग्रेवाल सहित खिलाड़ियों व साई के कर्मचारियों ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित की गई साइक्लोथॉन में भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे की गिरफ्त से बचें, आत्मबल से जीवन को संवारें : एसपी जेल धर्मवीर सिंह

Sun Aug 30 , 2026
ब्रह्माकुमारी बहनों ने जिला जेल में बांधी राखी, बंदियों को दिया नशा मुक्ति और आत्मिक जागृति का संदेश। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कुरुक्षेत्र सेवा केन्द्र की ओर से जिला जेल में रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों […]

You May Like

advertisement