वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज अरोड़ा को बनाया सरस्वती सेवा समिति का सदस्य

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज अरोड़ा को बनाया सरस्वती सेवा समिति का सदस्य

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिककुरुक्षेत्र 3 जून : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी पंकज अरोड़ा को सरस्वती सेवा समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए है।उन्होंने जारी आदेशों में कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से सरस्वती नदी और सरस्वती नदी के आस-पास धरोहर को विकसित करने के उद्देश्य से सरस्वती सेवा समिति का गठन किया गया है। इस सरस्वती सेवा समिति में समाजसेवी एवं वरिष्ठï पत्रकार पंकज अरोड़ा को सरस्वती नदी के विकास और धरोहर को संरक्षित करने जैसे अहम विषयों पर सुझाव एवं निगरानी रखने के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है।उन्होंने समाजसेवी एवं वरिष्ठï पत्रकार पंकज अरोड़ा को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरस्वती सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से विश्व प्रसिद्घ सरस्वती नदी की धारा को फिर से धरती पर प्रवाहित करने में अहम योगदान मिलेगा। समाजसेवी पंकज अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा गठित सरस्वती सेवा समिति के साथ मिलकर सरस्वती नदी के उत्थान और विकास कार्यों के लिए दिन रात मिलकर कार्य करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अगुवाई में अंबाला छावनी में विकास का रथ दौड रहा है सरपट

Wed Jun 4 , 2025
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की अगुवाई में अंबाला छावनी में विकास का रथ दौड रहा है सरपट वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हाई पावर परचेस कमेटी की बैठक में अंबाला छावनी के विकास के लिए लगभग 56 करोड रूपए की राशि को मिली मंजूरी- ऊर्जा व परिवहन […]

You May Like

advertisement