प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 सितम्बर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूम धाम से मनायी गई।
राजयोगिनी बी.के सरोज दीदी ने इस मंगल उत्सव की सबको बधाई दी व जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण सर्व गुण संपन्न, 16 कला सम्पूर्ण, मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उन्होंने खुशखबरी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में भारत भूमि पर उनका जन्म होने वाला है जो कि अपने साथ स्वर्ग की सौगात ले कर आ रहे हैं । इसलिए राजयोग के ज्ञान से श्री कृष्ण जैसा बनने के लिए सभी का आह्वान किया।
बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। जगदीश भाई, सुनील भाई राजकुमार भाई व अनिल भाई ने श्री कृष्ण और सुदामा के बीच अनुराग भाव को बहुत सुंदर तरीक़े से प्रस्तुत किया। कुमारी सिया ने एक्शन सॉंग प्रस्तुत किया व सुदेश बहन, भारतभूषण भाई व भगतराम भाई ने कृष्ण प्रेम के गीत सुनाए। कृधा ने श्री कृष्ण के बाल रूप धारण किया व उन्हें झूले में झुलाया गया।
राजेश अग्रवाल( ऐन आई टी थॉट लैब के कॉर्डिनेटर) ने भी श्री कृष्ण- सुदामा की लघुनाटिका देख कर उनके प्रेम और मित्रता की सरहाना की और इन जैसा गुण धारण करने की बच्चों को शिक्षा दी । 28 वार्ड की एम सी रेखा शर्मा ने अपनी शुभकामनाएँ दी व अपने माउंट आबू के अनुभव को साँझा करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ की सफेद पोशाक से मैं बहुत प्रभावित हूँ और कहा कि इस सफ़ेद पोशाक की तरह हमें अपना मन भी साफ़ रखना चाहिए।
इस अवसर पर चरणजीत गाबा, तिलकराज शर्मा, सरदार हरबंस सिंह, सुदेश खत्री, सतीश कत्याल, रणधीर सिंह एडवोकेट, डॉ आर डी शर्मा, मुकेश गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसेवा टीम ने 'गुरु का सम्मान सलाम' कार्यक्रम में शिक्षकों को साफा पहनाकर किया सम्मानित

Sun Sep 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) ​बरेली : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जनसेवा टीम के तत्वाधान में ‘गुरु का सम्मान सलाम’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के पदाधिकारियों ने बरेली कॉलेज के सभागार और एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों को साफा पहनाकर […]

You May Like

advertisement