श्री कृष्ण जी महाराज की परंपरागत शोभा यात्रा जोश व हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चंद्र नगर धार्मिक समिति पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकाली जाने वाली 137 वीं श्री कृष्ण जी महाराज की परंपरागत दधिकांदों शोभा यात्रा बड़े ही जोश व हर्षोल्लास से शांति व सद्भाव के माहौल में उमस और वर्षा की फुहार के बीच निकाली जा रही है l एक घंटा विलंब से शुभारंभ हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं खासकर युवाओं और महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह बना हुआ था, गालियों के दोनों और अपार जनसभा झांकियां का आनंद लेते हुए भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगा रहे थेl शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी, साथ ही तीन ग्वाल वालों की टोलियां अपने करतबों से शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी, साथ ही इस बार महाराष्ट्र से पधारे झांझ डमरू मंडल बरबस अपनी और श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहा थाl भक्त गलियों के दोनों ओर से भगवान श्री कृष्ण के सिंहासन पर फूल उछाल कर श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे l शोभा यात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने सैकड़ो स्थान पर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और भोग के रूप में प्रसाद वितरण किया l शोभा यात्रा में मुख्य बात यह रही के जहां कई वर्ष पूर्व उपद्रव हुआ था वहां सैकड़ो लोगों ने गर्मजोशी से अमन कमेटी की ओर से मा. अच्छनअंसारी एडवोकेट के नेतृत्व में शोभायात्रा का स्वागत किया, जिसमें डॉ. कदीर अहमद, विष्णु अग्रवाल, डॉ.सलीम एवं हाशिम अंसारी व उनके साथी शामिल रहे l इसके अलावा शोभा यात्रा का कई मुस्लिम सभासदों द्वारा भी स्वागत किया गयाl
उक्त जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष प्रवक्ता दिनेश दददा एडवोकेट ने बताया के आज प्रातः 11:00 बजे शोभा यात्रा शुरू होने से पूर्व शहर विधायक माननीय संजीव अग्रवाल एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष माननीया रश्मि पटेल जी ने श्री सीताराम मंदिर पहुंचकर श्री कृष्ण का अभिषेक किया और उनकी प्रथम आरती उतारी l तत्पश्चात पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी एवं मेयर उमेश गौतम जी ने भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और शोभायात्रा को की को हरी झंडी दिखाई l शोभायात्रा के दुर्गा मंदिर पहुंचने पर समाजसेवी एवं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी ने भगवान का अभिषेक किया और उनकी आरती उतारी और रथ को हांका l मौर्य मंदिर पर सभासद दल के नेता पार्षद राजेश अग्रवाल ने भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया, उनकी आरती उतारी और रथ को चलाया l बालज्योति पहुंचने पर बाल्मीकि बस्ती में एससी एसटी आयोग के सदस्य उमेश क्राइटेरिया के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गयाl वरिष्ठ जन कल्याण समिति द्वारा उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना के नेतृत्व में बाल जाती कन्या इंटर के पास स्वागत किया गया और नाश्ते का वितरण कियाl गया नवादा शेखान में खिदमात कमेटी द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया और उस पर फूल बरसाए l
शोभायात्रा में सबसे आगे ग्वाल वालों की तीन टोलियाँ करतब दिखाते हुए चल रही थी, उसके बाद बैंड और भगवान श्री कृष्ण का मुख सिंहासन चल रहा था, उसके बाद महाराष्ट्र से पधारे झांझ डमरू मंडल अपने करतब दिखाकर सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा थाl बाद में झांकियां की श्रृंखला में सबसे पहले श्री गणेश भगवान की झांकी, उसके बाद शिव पार्वती की झांकी, उसके बाद राधा कृष्ण की झांकी उसके बाद भारत माता की झांकी, उसके बाद खाटू श्याम की झांकी, उसके बाद शिव परिवार की झांकी, उसके बाद दुर्गा माता की झांकी, उसके बाद कांच वाले बाबा की झांकी, उसके बाद बजरंगबली की पंचमुखी झांकी और अन्य झांकियां चल रही थी सबसे पीछे भजन मंडली की झांकी अपने भजन सुनते हुए जा रही थी l
शोभा यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता कर रहे थेl मुख सिंहासन की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट एवं उपाध्यक्ष श्याम मनोहर गुप्ता ने संभाल रखी थीl शोभायात्रा की संपूर्ण जिम्मेदारी एवं नियंत्रण महामंत्री सोमपाल प्रजापति, व शोभायात्रा के संयोजक क्रमश सुरेश दिवाकर राजेश मौर्य बबलू, राजीव गुप्ता एवं राहुल चौधरी उठाए हुए थे l
शोभायात्रा में स्थानीय चारों सभासद गण छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर पार्षद, हरिओम कश्यप पार्षद एवं चंद्रपाल राठौर पुरी यात्रा में सम्मिलित रहेlशोभायात्रा में सर्वश्री सर्वेश गुप्ता, तोताराम गुप्ता, रामेंद्र प्रसाद, पन्नीलाल मौर्य, सुशील गुप्ता , प्रदीप गुप्ता, ओमप्रकाश प्रजापति, उल्फत सिंह कठेरिया, डॉ हरीश गंगवार, महेश कठेरिया डॉ विनोद यजुर्वेदी, भूपेंद्र कनौजिया, नरेश चंद गुप्ता, आशीष कुमार सक्सेना, मुकुल प्रजापति, अमोल गुप्ता, शेर बहादुर,आदि भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा को संपन्न कराया l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक दिवस पर शिक्षाविदों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान

Sun Sep 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मिथिलापुरी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारी बहन रजनी जी ने पटका पहनाकर एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement