शिक्षक किसी भी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण का शिल्पकार होता है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में ज्ञान संवाद कार्यक्रम संपन्न।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 सितंबर : आदिकाल से ही गुरु शिष्य परंपरा हमारे देश की एक बहुत पुरानी तथा सर्वमान्य परंपरा है। प्राचीन काल से ही भारत गुरु शिष्य की इस परंपरा को लेकर पूरे विश्व समुदाय के आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारे यहाँ एक से बढ़कर एक गुरुओं ने जन्म लिया है और उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर अपने शिष्यों को भी कालजयी बनाया है। यह विचार शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित ज्ञान संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमारी हरिद्या ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने ज्ञान संवाद कार्यक्रम में देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर संभाषण प्रस्तुत किए।
ज्ञान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा शिक्षक किसी भी समाज एवं राष्ट्र के निर्माण का शिल्पकार होता है। शिक्षक उस माली के समान है, जो एक बगीचे को अलग अलग रूप रंग के फूलों से सजाता है। एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है। हमारे देश में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. डा० राधाकृष्णनजी ने भारतीय शिक्षा क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है. वे एक सफल राष्ट्रपति होने के साथ साथ एक महान शिक्षक भी थे। यही वजह है कि वे सदैव ही अपने छात्रों के प्रिय बनें रहें और फिर जब 1962 में वह भारत के राष्ट्रपति बने।
डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा हमारे समाज में शिक्षकों को समाज की आधारशिला माना गया है, उन्हें देश और समाज की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है. क्योंकि वे शिक्षक ही हैं जो विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं और उन्हें एक आदर्श नागरिक के रूप में गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी अबल सिंह राणा अतिविशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा मातृभूमि सेवा मिशन एक शिक्षक की भांति समाज के असहाय एवं जरूरत मंद बच्चों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाने में समर्पित है। ज्ञान संवाद कार्यक्रम में उत्कृष्ट संभाषण प्रस्तुत करने वाले मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भागवत स्वरूप, लोकेश राणा, सुरेंद्र कुमार, लोकेश राणा, निशांत शर्मा सहित आश्रम के सदस्य, विद्यार्थी एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। ज्ञान संवाद कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लाभकारी योजनाएं सीधे किसानों तक पहुंचे : डा. गणेश दत्त

Sun Sep 6 , 2026
मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने गांव जैनपुर जाटान में मार्केट कमेटी द्वारा आयोजित किसान जागरूकता शिविर में की शिरकत।धान खरीद के सीजन में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत-परेशानी। लाडवा, प्रमोद कौशिक 5 सितंबर : मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब […]

You May Like

advertisement