जनपद में संचालित 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संचालित 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त 18 कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालयों के निरीक्षण के लिये लगाये गये अधिकारियों के साथ समीक्षा की और उनकी निरीक्षण के आधार पर प्राप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा कि कियी भी विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कमी/अवयवस्था को बर्दाश्त नहीे किया जायेगा और कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि बहेड़ी के कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय में तीन रसोईया नियुक्त है जिसमे से एक रसोईया दो माह से अनुपस्थित चल रही है जिस पर तत्काल प्रभाव से रसोईया को कार्य मुक्त करते हुये उनके स्थान पर अन्य का नियमानुसार चयन करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पी.आर.डी. के जवानों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण करने व सी.सी.टी.वी कैमरे की सक्रियता भी चेक करने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि बिथरी चैनपुर के कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय में बी.आर.सी केन्द्र संचालित है जिसे वहाॅ से स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जिन विद्यालयों के ऊपर से विद्युत की हाईटेंशन लाइन जा रही है उसकी एक सूची उपलब्ध करायी जाए जिससे कि शिफ्टििंग का कार्य कराया जा सके।
बैठक में निर्देश दिये गये कि कस्तूरबा विद्यालयों में जाने वाली स्वास्थ्य टीमों में महिला चिकित्सक अनिवार्य रूप से हों । उन्होेंने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग कहीं भी निरीक्षण करने जाए भोजन की गुणवत्ता को स्वयं भी चेक करें। जिस स्कूल में निरीक्षण करने जाए वहां पढ़ रहे बच्चों से वार्ता अवश्य कर लें तथा जो शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे है उनसे कुछ प्रश्न अवश्य पूछें साथ ही बच्चों से विद्यालय स्टाफ से अलग बात की जाये और उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाये। बैठक में उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्त कस्तूूरबा के विद्यालयों को भी लाइव मानीटरिंग से जोड़ा जायेगा।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रही छात्रा शिखा गंगवार को मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा शीघ्र ही नेशनल ताइकान्डो प्रतिगिता में कांस्य पदक जितने पर सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनीता, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली - डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Wed Sep 2 , 2026
रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण*_ मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं, ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश रायबरेली-01 सितम्बर 2026,जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तहसील महराजगंज व तहसील सदर के अंतर्गत जलभराव से प्रभावित […]

You May Like

Breaking News

advertisement