रायबरेली – डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण*_

मौके पर परखी राहत व्यवस्थाएं, ग्रामीणों से संवाद कर जाना हाल

राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायबरेली-01 सितम्बर 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने तहसील महराजगंज व तहसील सदर के अंतर्गत जलभराव से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। तहसील मराजगंज के अन्तर्गत कोडरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा जलभराव के कारण उत्पन्न समस्याओं एवं उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात शिवगढ़ ड्रेन का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील सदर के विकासखंड अमांवा के लोधीपुर गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक सहायता एवं सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में आवागमन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, जहां जल निकासी की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेल्टर होम में रह रहे सभी प्रभावित परिवारों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं, राहत शिविर में रह रहे किसी भी परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। ग्रामीणों को भी जलभराव के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुएं में गिरा नीलगाय, कई घंटो की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर

Wed Sep 2 , 2026
कुएं में गिरा नीलगाय, कई घंटो की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर– ✍🏻 विजय दुबे तेजीबाजार -(जौनपुर)–तेजीबाजार थाना क्षेत्र में पुरानी बैंक के पास एक संकरे कुएं में सोमवार शाम करीब छह बजे एक नीलगाय गिर गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।किसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement