शिब्ली कॉलेज में इग्नू का मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र आयोजित

आजमगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज, आजमगढ़ स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र (48065) में सोमवार को विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन, करियर निर्माण तथा रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा के उद्देश्य से स्वागत, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उपेन्द्र नाभ त्रिपाठी और सहायक निदेशक श्री देव नारायण पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने इग्नू की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया के साथ उच्च शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से इग्नू की शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मोहम्मद खालिद ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उचित मार्गदर्शन और परामर्श की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहते हुए उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने इग्नू अध्ययन केंद्र के माध्यम से उच्च शिक्षा के साथ रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दूरस्थ शिक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध करा रही है, जो विभिन्न कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. मोहम्मद जाहिद ने साइबर विधि, मोबाइल एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग, पोषण, परामर्श, पत्रकारिता एवं जनसंचार, अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन, होटल प्रबंधन तथा कुक्कुट पालन समेत विभिन्न रोजगारपरक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल और रोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोहम्मद ताहिर ने किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम चयन, सत्रीय कार्य, परीक्षा, अध्ययन सामग्री, करियर निर्माण और रोजगार से जुड़े सवाल पूछे, जिनका इग्नू अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने समाधान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें उच्च शिक्षा, पाठ्यक्रम चयन और करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिब्ली नेशनल कॉलेज में इग्नू का 'स्वागत, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र' संपन्न

Mon Aug 10 , 2026
शिब्ली नेशनल कॉलेज में इग्नू का ‘स्वागत, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र’ संपन्न​आजमगढ़ | 10 अगस्त 2026​शिब्ली नेशनल कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र (48065) के प्रांगण में आज विद्यार्थियों के लिए एक भव्य “स्वागत, मार्गदर्शन एवं परामर्श सत्र” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored