
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : गत दिवस मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में भीषण गर्मी में गंगा दशहरा के अवसर पर चौपला स्थित मोनी बाबा के मंदिर पर शरबत वितरण किया गया जहां भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को शर्बत वितरण से राहत मिली। शर्बत वितरण कार्यक्रम का उदघाटन भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट ने शरबत बांटकर किया।उन्होंने कहा गर्मी में यह कार्य भी समाज सेवा है। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, राजेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,जितेन्द्र सक्सेना, उमेश गुप्ता,पीयूष गुप्ता,विजय कपूर,पूनम गुप्ता,राहुल शर्मा,ब्रजेश सक्सेना और हर्ष अग्रवाल ने सहयोग किया।


