पूरन लाल लोधी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर किया कैंट विधायक ने भव्य स्वागत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन लाल लोधी को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बरेली में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।
पूरन लाल लोधी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात भाजपा महानगर कार्यालय पर पहुंचे जहां उनका सभी जनप्रतिनिधियों ने माला पटका पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
पूरन लाल लोधी के कैंट विधानसभा कार्यालय पर पहुंचने पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत दुसाला उड़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया, तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी,दोनों नेता आपस में गले मिलकर एक दुसरे का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। कैट विधायक ने निर्वतमान क्षेत्रीय अध्यक्ष, एवं नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी प्रदेश टीम तथा सभी सम्मानित क्षेत्रीय अध्यक्षो के साथ सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को भी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत दी। कैट विधानसभा कार्यालय पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगणो के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर पटका पहनाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ हरिओम पाराशर अरूण कश्यप सोनू कालरा अमरीश कठेरिया ब्रजेश मिश्रा शिशुपाल कठेरिया हरवंश सिंह छंगामल मौर्य अजय रत्नाकर, ब्रजेश पाल हरिशंकर राजपूत रूपकिशोर लोधी सौरभ कुमार, कन्हैया लाल राजपूत, डॉक्टर त्रिलोकी सिंह नीरज कुमार प्रहलाद मल्होत्रा रितिक किशोर कमलेश सीधे सुंदरम सक्सेना मोनू मिश्रा धर्मेंद्र शर्मा सुबोध अग्रवाल अमन सक्सैना प्रदीप मालिक प्रदीप रोहिल्ला मनीष सक्सेना आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किला हनुमान मंदिर,निकट रेलवे क्रॉसिंग पर श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा - अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत किया गया शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित

Fri Jun 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन भाव को आत्मसात करते हुए श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर किला हनुमान मंदिर, निकट रेलवे क्रॉसिंग पर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के उपरांत […]

You May Like

Breaking News

advertisement