यू. पी. एच. सी. सीबीगंज में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित

यू. पी. एच. सी. सीबीगंज में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम किया गया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : यू.पी.एच.सी. सीबीगंज, बरेली में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वराम सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य समुदाय को विधिक अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था।
डॉ. मधु गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को कानून के तहत न्याय पाने का समान अधिकार है। उन्होंने विस्तार से बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा असहाय, आर्थिक रूप से कमजोर, महिला, बालक, वरिष्ठ नागरिक या किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने यह भी बताया कि विधिक सेवा दिवस मनाने का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित करना है। डॉ. मधु गुप्ता ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं—जैसे महिला सहायता योजना, बाल अधिकार सुरक्षा, घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सरिता, मनु, श्रवण, मीता एवं सुबिता ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर उपस्थित जनसमूह को जानकारीपूर्ण पुस्तिकाएँ एवं परामर्श उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधिक जागरूकता के महत्व को समझते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास के लोगों को भी उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय और समानता का संदेश पहुँच सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशलमीडिया साइट फेसबुक पर आपत्ति जनक वीडियो शेयर कर धार्मिक भावनाएं आहत करने बाला अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Nov 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उ0नि0 सौरभ कुमार द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सोशलमीडिया साइट फेसबुक पर मो0 वाहिद नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति गौ मांस को काटते हुए हिन्दू समुदाय के विरुद्ध आपत्ति जनक टिपण्णी करते हुए दिख रहा है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement