रस्तोगी सभा भवन में श्री रस्तोगी सभा प्रबंध समिति एवं स्वर्णकार कल्याण समिति के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम किए गए आयोजित

रस्तोगी सभा भवन में श्री रस्तोगी सभा प्रबंध समिति एवं स्वर्णकार कल्याण समिति के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम किए गए आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रस्तोगी सभा भवन में श्री रस्तोगी सभा प्रबंध समिति एवं स्वर्णकार कल्याण समिति के द्वारा संयुक्त आयोजन किया गया , जिसमें लगभग 200 रजिस्ट्रेशन कराए गए आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर सुदीप शरण जी रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में समाज के व्यक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया लगभग 500 व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर व्यवस्थाओं का आनंद लिया इस कार्यक्रम में अमरोहा लखनऊ बहजोई संभल मुरादाबाद इस्लामनगर रुद्रपुर मेरठ बागपत बदायूं दिल्ली आदि स्थानों से स्वर्णकार समाज के व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने ऐसे कार्यक्रमों की लगातार होने की जरूरत पर बल दिया उन्होंने कहा कि हमारे समाज के लड़के लड़कियों के माता- पिताओं को आगे आकर इस दिशा में बढ़ चढ़कर भाग लेने की जरूरत है इस कार्यक्रम में संरक्षक सुरेश रस्तोगी ,रवि रस्तोगी एवं सुभाष रस्तोगी के अतिरिक्त अध्यक्ष महामंत्री व अन्य सभी पदाधिकारी गण मौजूद थे कार्यकारिणी के सदस्यों व समाज के युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर आयोजन में प्रतिभाग किया अनेक शहरों की स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष महामंत्री आदि ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया अंत में महामंत्री नितेश रस्तोगी ने आए हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केपीआरसी कला केन्द्र में बालिका एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

Sat Apr 12 , 2025
केपीआरसी कला केन्द्र में बालिका एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज बरेली में बालिका एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन एसआरएम आयुर्वैदिक कॉलेज बरेली की ओर से किया गया। शिविर में आयुर्वेदिक […]

You May Like

advertisement