पॉलीथीन हटाओ थैला अपनाओ अभियान में पर्यावरण मंत्री ने बांटे थैले

पॉलीथीन हटाओ थैला अपनाओ अभियान में पर्यावरण मंत्री ने बांटे थैले
पर्यावरण सुरक्षा के लिए सुरेन्द्र को मिला प्रथम पुरस्कार

पवन कालरा (संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को पॉलीथीन हटाओ थैला अपनाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत सैकड़ों कपड़े के थैले बांटे गये। सैकड़ों की तादाद में कपड़े के थैले वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार,विधायक श्री संजीव अग्रवाल,सांसद छत्रपाल सिंह और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बांटे। वर्ष भर पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को प्रथम ,सत्येन्द्र सक्सेना को द्वितीय तथा मयंक अग्रवाल को तीसरा पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप हार, शाल और स्मृति चिन्ह क्लब के संरक्षक डा. अरुण कुमार,पूर्व कुलपति डा. आर.पी.सिंह ने दिया। अनिता मुकेश,प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सीए राजेन विद्यार्थी, सीएस अंकित अग्रवाल,अविनाश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अनिल गुप्ता,हेमन्त शर्मा,सुनील शर्मा, डॉ. एस.के.शर्मा,शकुन सक्सेना,रश्मि सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,सीए अखिल रस्तोगी, कुसुम गुप्ता, वेद प्रकाश सक्सेना, दीपक जवरानी, नरेंद्र कोहली,मीरा मोहन,सुधीर मोहन,संजय सक्सेना,मंजू लता,मधुरिमा और निर्भय सक्सेना मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स ए नासरी-विसाली कुल की रस्म अदा,सामुहिक रोज़ा इफ़्तार से पहले अमन चैन की दुआ

Sun Mar 16 , 2025
उर्स ए नासरी-विसाली कुल की रस्म अदा,सामुहिक रोज़ा इफ़्तार से पहले अमन चैन की दुआ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल लाइन मस्जिद नोमहला शरीफ़ स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर 120वें उर्स के तीन दिवसीय कार्यक्रम चल रहे है,उर्स के मौके पर दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा […]

You May Like

Breaking News

advertisement