किला हनुमान मंदिर,निकट रेलवे क्रॉसिंग पर श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा – अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत किया गया शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन भाव को आत्मसात करते हुए श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर किला हनुमान मंदिर, निकट रेलवे क्रॉसिंग पर हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के उपरांत शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समिति के सदस्य पंडित केसरी नंदन कौशिक ने निर्जला एकादशी के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा कार्यों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन सक्सेना व समिति के संस्थापक सोनू भईया,सुधीर श्रोत्रिय, श्रवण गुप्ता,देव शर्मा,बंटी ठाकुर,ज्ञान प्रकाश रस्तोगी, शोभित अग्रवाल,रिजु रस्तोगी,शलभ अग्रवाल,सोनू सैनी,निहाल किशोर,अशोक देवल,विशाल चंद्रा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement