हिंदू मंदिर एक्ट बनाने के लिए एवं देवालय देवस्थान एकट की मांग को लेकर सोपा गया विज्ञापन

(पंजाब) फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

हिंदू मंदिर एक्ट बनाने के लिए एवं देवालय देवस्थान एक्ट की मांग को लेकर एसडीएम फिरोजपुर की अंनउपस्थिति में उनके असिस्टेंट को विज्ञापन सोपा गया। पंजाब में हिंदू मंदिर एक्टर लागू करवाने के लंबे समय से चली आ रही मांग के तहत पंजाब के सभी सब -डिविजनों में अधिकारियों को विज्ञापन पत्र सौंपे गए। उक्त शब्द व्यक्त करते हुए जिला फिरोजपुर के संयोजक पवन बजाज ने कहा कि पंजाब में सत्ता का सुख भोगने वाले पार्टियों और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने से पहले पंजाब में हिंदू मंदिर एक्ट लागू करवाने के लिए मांग पत्र सौंपे थे। लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने सनातनियों की इस मांग को पूरा नहीं किया । उल्लेखनीय है कि हिंदू मंदिर एक्ट के चैयरमेन महंत रविकांत मुनि जी पहले ही एक्ट को लागू करवाने के लिए पूरे पंजाब में रथ यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिर एक्ट के लागू होने से जहां पंजाब के मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो जाएंगे। और मंदिरों का सुधार होगा। ब्राह्मण पंडित पुजारीयों का ध्यान रखा जाएगा। मंदिर में दान के पैसे से सनातनियों के लिए हॉस्पिटल और स्कूल बनाए जाएंगे।

     इस अवसर पर हिंदू समाज सभा और ब्राह्मण समाज सभा अखिल भारतीय जागरण सुधार मंडल की ओर से पवन बजाज, राकेश कुमार शर्मा, पंडित हरिराम खिंदड़ी, सुरेश कुमार शर्मा, महंत अशोक जी , महंत कुलदीप शर्मा, राजकुमार, बंटी,  कस्तूरी लाल, राजेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में विमल गल्होत्रा परिवार ने भजन कीर्तन करवाया और निकाली प्रभातफेरी

Sun Jun 15 , 2025
गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में विमल गल्होत्रा परिवार ने भजन कीर्तन करवाया और निकाली प्रभातफेरी (पंजाब)फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement