
(पंजाब) फ़िरोज़पुर , 04 सितंबर कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
फ़िरोज़पुर शहर में ब्रह्माकुमारी आश्रम की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे बेहद धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष उत्सव में मुख्य मेहमान (मुख्य अतिथि) के रूप में पंजाब के पूर्व ओ.एस.डी. चीफ मिनिस्टर सुखविंदर सिंह भुल्लर जी शामिल हुए। इस मांगलिक अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रणबीर कौर, अरुविन्द्र सिंह भुल्लर, भूपिन्द्र सिंह भुल्लर और अशोक कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप प्रज्वलन का यह दृश्य अत्यंत सुंदर और अलौकिक प्रतीत हो रहा था। इस मनमोहक झांकी के दर्शन करके और सेंटर की अद्भुत शोभा को देखकर वहां मौजूद सभी श्रद्धालु और शहरवासी बहुत ही खुश हुए।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सरमिष्ठा दीदी ने मुख्य अतिथियों को उनके प्यारे 'शिव बाबा' की याद में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डिंपल बहन भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
महोत्सव में सभी शहर निवासियों तथा ब्रह्माकुमार भाइयों और बहनों ने मिलकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर खूब रासलीला की और आनंद मनाया।
अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा, "भगवान सारी दुनियां को सुख समृद्धि बक्शे, भारतवर्ष खुशहाल हो, आपस में भाईचारा बना रहे। हमारी यही दुआ है।"


