नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारी पर लगे 2 लाख रुपये लेने का आरोप निराधार साबित, मिली क्लीन चिट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी/ नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोपों की विभागीय स्तर पर प्राथमिक जांच कराई गई थी। जांच के दौरान न तो किसी प्रकार का लेन-देन प्रमाणित हो सका और न ही कोई दस्तावेजी या मौखिक साक्ष्य सामने आया, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके।
जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के विरुद्ध लगाए गए आरोप बिना तथ्यों और साक्ष्यों के थे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायत व्यक्तिगत द्वेष अथवा दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी गई है। वहीं, झूठी शिकायत के मामले में आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।
इस प्रकरण के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध आरोप लगाने से पूर्व तथ्यों और साक्ष्यों का होना आवश्यक है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था की छवि धूमिल न हो।
नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया की बिभागीय द्वारा दिये फैसले का सम्मान करते है,
झूठी शिकायत के मामले पर कार्यावही पर विचार किया जा रहा है!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलि,लता के गीतों से सजी महफ़िल

Sat Feb 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : स्वर कोकिला लता मंगेश्कर की पुण्यतिथि तिथि पर गीतोँ की शाम लता के नाम कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुआ। लता के चित्र पर माल्यार्पण करके लता के गीतों से महफ़िल सजाई गई। मधु वर्मा ने लता […]

You May Like

advertisement