बाल वाटिका एवं परिषदीय प्रत्येक संकुल से निपुण बच्चों को निपुण प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर किया पुरस्कृत

बिलरियागंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सतेंद्र राय रहे। इस दौरान कार्यक्रम में बाल वाटिका एवं परिषदीय प्रत्येक संकुल से निपुण बच्चों को निपुण प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।बीईओ जगदीश यादव ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। नामांकन व बच्चों की स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए जिससे कि उनके मानसिक क्षमता का विकास हो और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहें।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के तहत कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान एसआरजी रामबदन यादव ने कहा कि अगर हम कोई भी काम मनोयोग से करें तो सफलता अवश्य मिलती है ,उन्होंने पूर्व प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सभी जिम्मेदारों को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। इस दौरान प्रभारी सीडीपीओ विद्यावती, एआरपी अरविंद सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,सूर्य कुमार राय,शशांक द्विवेदी,प्रवीण मिश्रा,रीता कुमारी,निधि राय,हरिश्चंद्र,दिनेश कन्नौजिया,विनोद सोनकर आदि लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पश्चिम उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

Sat Mar 22 , 2025
देहरादून: पश्चिम उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,सागर मलिक महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुंची सलाखों के पीछे एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर वाहन चोर गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement