रेलवे में 22 मई से 05 जून तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस

“रेलवे में 22 मई से 05 जून तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस।”

(पंजाब) फिरोजपुर 22 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

संपूर्ण भारतीय रेलवे में 22 मई से 5 जून तक ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान मनाया जा रहा है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा भी इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, कॉलोनियों, अस्पतालों इत्यादि में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करना” है जिसका तात्पर्य केवल एक अभियान नहीं अपितु हमारे आचरण का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

इसकी शुरुआत 22 मई, 2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा मंडल कार्यालय के प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण शपथ दिलाने के साथ हुई। रेलवे स्टेशनों पर भी शपथ, बैनर, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों, रेलकर्मियों एवं व्यवसायियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से पर्यावरण का महत्व एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

रेल कर्मचारियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा इसके पुनःप्रयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान पानी का बोतल अपने साथ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रेलयात्री को कचरे का उचित निस्तारण एवं स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म तथा ट्रेनों में साफ़-सफाई बनाये रखने में रेलवे का सहयोग हेतु जागरूक किया जाएगा। बायो-टॉयलेट्स का उपयोग करते वक्त, उसमें किसी भी प्रकार का कचरा, बोतल या नैपकिन न फेकें। रेलवे स्टेशनों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छता अभियान के माध्यम से गहन साफ़-सफाई की जाएगी। रेलवे स्टेशनों के वेंडर (विक्रेता) को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यालयों, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल इत्यादि में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा एवं इन जगहों को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा। इस अभियान का समापन 5 जून को पर्यावरण जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ

Thu May 22 , 2025
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਤੇ ਆਰਥਿਕ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ/ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ, 22 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਅਤੇ ਦੁਬੱਈ ਦੇ ਉਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਕੌਮੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸਮਾਜਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ […]

You May Like

advertisement