
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : थाना सिरौली पर पुनीत पुत्र महेन्द्र नि0 कस्बा व थाना सिरौली, बरेली ने सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आये तथा नोटो की माला चुरा कर भाग गये , जिसके सम्बन्ध में थाना सिरौली पर FIR 188/26 U/S 303(2) BNS पंजीकृत की गयी थी।
तथा थाना अलीगंज पर मोहित पुत्र श्री शंकरलाल नि0 रजपुरा कला थाना अलीगंज, बरेली ने सूचना दी कि दुकान पर श02 व्यक्ति आये और 20 के नोटो की गड्डी तथा नोटो का हार दुकान के काउंटर से उठाकर भाग गये। जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर FIR 135/26 U/S 303(2) BNS पंजीकृत की गयी थी।
उपरोक्त दोनो घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा CCTV कैमरे चैक पर करने पर दोनो ही घटनाओं सेम बाइक व सेम अभियुक्तों को ट्रेस किया गया। तथा गत दिवस भोर रात्रि 03.50 बजे थाना अलीगंज पुलिस टीम उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह पुलिस फोर्स के अलीगंज सिरौली मार्ग पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक सिरौली की ओर से एक बाइक पर सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया तो उक्त दोनो व्यक्ति ग्राम अंतपुर को जाने वाले रास्ते की ओर बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो को पकड़ने का प्रयास किया तो उक्त व्यक्तियों ने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख जान से मारने की नीयत से 02 फायर कर दिये।पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया तथा दूसरे बदमाश को भी मौके से पकड़ लिया। पूछताछ पर घायल बदमाश ने अपना नाम साहिल मलिक पुत्र छोटे खान निवासी ग्राम बिचोटा काजी थाना कुड फतेहगढ़ जनपद संभल व दूसरे ने अपना धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह यादव निवासी ग्राम फिरोजपुर बोदा थाना कुड फतेहगढ़ जनपद संभल बताया। घायल बदमाश साहिल के कब्जे से 01 तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व दोनो के संयुक्त कब्जे से थाना अलीगंज की घटना से सम्बन्धित 01 नोटो की माला 5000/- रु0, थाना सिरौली की घटना से सम्बन्धित 01 नोट की माला 2100/- रुपये व घटना में प्रयुक्त *स्पलैंडर बाइक जो धर्मेन्द्र के नाम रजिस्ट्रर्ड है, बरामद हुई है।
घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत की कार्यवाही की जा रही है, साथ ही बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

