
शक्तिपीठ मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी जी के दर्शन हेतु मासिक बस यात्रा हुई रवाना
(पंजाब) फिरोजपुर 30 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
भगवती मां की अपार कृपा से हर महीने की तरह इस बार 153वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा धार्मिक स्थलों शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी ,मंदिर श्री फूलों वाले बाबा जी, प्राचीन शिव मंदिर शिवबाड़ी इत्यादि रमणीक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम मुख्य अतिथि बड़े भाई हरीश नारंग हैप्पी जी (नारंग ट्रेंड्स) द्वारा निभाई गई।
इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई।
सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए रस्ते का जलपान,चाय नाश्ता सहित रात्रि भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है।
इस अवसर पर एक प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी फिरोजपुर के सभी सदस्य सेवादार उपस्थित रहे।


