उत्तराखंड: प्लास्टिक पॉलीमर कंपनी में लगी आग, लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर है। हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित माधोपुर, सालियर सालहापुर थाना क्षेत्र की एक प्लास्टिक पॉलीमर बनाने वाली कंपनी में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही रुड़की अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कंपनी का प्लास्टिक, गत्ता और अन्य सामान जलकर राख हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी मिलने पर फायर यूनिट रुड़की के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अतर सिंह राणा के नेतृत्व में दमकल कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मोटर फायर इंजन से दो हौज पाइपलाइन बिछाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण रेलवे स्टेशन रुड़की के फायर यूनिट को भी बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने पास की अन्य कंपनियों से पानी लाकर लगातार पंपिंग की और आग के फैलाव को रोकते हुए आसपास की कंपनियों को सुरक्षित रखा।

अग्निशमन अधिकारी अतर सिंह राणा ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। उन्होंने लोगों से आग से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल में भर्ती नाबालिग युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Wed Jul 16 , 2025
अस्पताल में भर्ती नाबालिग युवती से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले डॉक्टर को किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने के आरोपी डॉक्टर को […]

You May Like

advertisement