श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई मकर संक्राति से होगी शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक लल्ला मार्केट के सामने स्थित श्री कृष्ण लीला स्थल पर हुयी। बैठक में सर्वसम्मति से “श्री महाराजा अग्रसेन की रसोई” की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा की ओर से आगामी 14 जनवरी मकर संक्राति पर्व से महाराजा अग्रसेन रसोई शुरू की जा रही है, रसोई द्वारा आलमगिरीगंज स्थित श्री शांति कुटीर धर्मशाला से प्रतिदिन भोजन वितरण किये जाने पर विचार विमर्श हुआ। संरक्षक अजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि अग्रवाल समाज अपने जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए रसोई प्रकल्प शुरू करने जा रहा है। जिसमें सर्वसमाज के लोगो के लिए भोजन सेवा प्रदान की जायेगी। इसके अतिरिक्त समिति के आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार हुआ।
इस दौरान महामंत्री एडवोकेट दिनेश कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल, संजय गोयल, सुधीर अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, एन एस अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, आशीष, राजकुमार अशोक, हरीश, डॉ नीरू, डॉ आरती समेत बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईमानदार पुलिस अधिकारियों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए सुनील खत्री

Wed Dec 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शामली में आयोजित व्यापारियों के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सुनील खत्री जी ने मुज़फ्फरनगर में तैनात सेल में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मोहन सिद्धू जी को व्यापार मंडल का पटका एवं पगड़ी पहनाकर […]

You May Like

advertisement