ईमानदार पुलिस अधिकारियों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए सुनील खत्री

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शामली में आयोजित व्यापारियों के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) सुनील खत्री जी ने मुज़फ्फरनगर में तैनात सेल में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मोहन सिद्धू जी को व्यापार मंडल का पटका एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मोहन सिद्धू ने खत्री का बुके देकर स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान सुनील खत्री ने कहा कि वे इंस्पेक्टर सिद्धू को पिछले लगभग 15 वर्षों से जानते हैं। इससे पूर्व वे बरेली जनपद में लंबे समय तक विभिन्न चौकियों पर तैनात रहकर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। वर्तमान में उनका निवास बरेली स्थित आशुतोष सिटी में है। खत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे ही ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च अधिकारियों को ऐसे पुलिस अधिकारियों को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे व्यवस्था मजबूत हो और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों में मनोज देवल, सैयद मोहम्मद हैदर, धीरज कुमार, तारिक राजा खान, करण कुमार, आज़ाद, नवी, फेमी खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बहेड़ी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो पुलिस टीम की कार्रवाई

Wed Dec 17 , 2025
शोहदों व खुले में शराब पीने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी एवं एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले […]

You May Like

advertisement