भगवान श्री परशुराम मंदिर, ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर की ओर से पहली बार मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व

(पंजाब) फिरोजपुर 14 जनवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  नमक मंडी स्थित ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम मंदिर की ओर से लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पर्व ब्राह्मण सभा में पहली बार आयोजित किया गया‌। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विशेष अवसर पर सभा के संरक्षक केवल कृष्ण मच्छराल ऑस्ट्रेलिया से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

     केवल कृष्ण मच्छराल ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व पर सभा को बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण सभा निरंतर अच्छे और समाजहित के कार्य कर रही है, जो सराहना के योग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

 कार्यक्रम में परमवीर शर्मा ने सभा के अध्यक्ष नरेश शर्मा के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष सभा ने लगातार हर पर्व को मनाने का प्रयास किया है। पुराने और नए साथियों के सहयोग से ब्राह्मण सभा में एकजुटता आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कार्यकाल में सभा और अधिक मजबूत होकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।

    इस अवसर पर केवल कृष्ण मच्छराल को सिरोपा पहनाकर सम्मान किया गया। मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा, संकट मोचन बजरंग बाण और आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात पंडित लेखराज त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चारण कराया गया और पारंपरिक विधि से लोहड़ी का पर्व मनाया गया।

     कार्यक्रम में राजेश वासुदेव, दीपक जोशी और प्रवेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। लोहड़ी उत्सव में नरेंद्र मच्छराल, रविंद्र शर्मा, सूरज कुमार निंदू, कुलदीप शर्मा, श्याम गोपाल शर्मा, पंडित अनिल त्रिपाठी सहित ब्राह्मण सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन सफलता के साथ अपनी अमित यादें छोड़ गया। पंडित नरेश शर्मा सभा के प्रधान ने बताया कि आने वाले समय में सभी त्योहार श्रद्धा भावना से मनाए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतमातरम राष्ट्रपीठ, नई दिल्ली के संस्थापक डा. रोहताश जमदग्नि को सम्मानित करते श्री ए.आर.कोहली,भूतपूर्व राज्यपाल,मिजोरम

Wed Jan 14 , 2026
भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को समर्पित है भारतमातरम राष्ट्रपीठ : डा. रोहताश जमदग्नि नई दिल्ली 14 जनवरी : ‘सर्वविदित है कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है – भारतीय संस्कृति, विश्व की वन्दनीय संस्कृति है – सनातन संस्कृति एवं विश्व की सर्वकल्याणकारी संस्कृति है – वैदिक संस्कृति। भारतीय संस्कृति […]

You May Like

Breaking News

advertisement