देश के किसी भी स्टडी सेंटर से पढ़ाई और किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुविधा : डॉ. धर्म पाल

इग्नू ने 15 सितम्बर तक बढ़ाई दाखिलों की अंतिम तिथि।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोडक़र विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितम्बर 2026 कर दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान स्थान परिवर्तन की सुविधा भी प्रदान करता है।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विद्यार्थी आवश्यकता के अनुसार भारत के किसी भी उपयुक्त स्टडी सेंटर में अपना अध्ययन केंद्र तथा क्षेत्रीय केंद्र बदलवा सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र को ई-मेल अथवा पत्र के माध्यम से स्थान परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं। इसी प्रकार, यदि किसी विद्यार्थी को किसी कारणवश दूसरे शहर या राज्य में परीक्षा देनी हो, तो इग्नू के नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र परिवर्तन की सुविधा भी उपलब्ध है। इग्नू का उद्देश्य उन लोगों तक उच्च शिक्षा पहुंचाना है जो नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययन नहीं कर पाते। कामकाजी व्यक्ति, गृहिणियां, दिव्यांगजन, बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी तथा दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले शिक्षार्थी इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग एवं ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य उच्च शिक्षा कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अपनी सुविधा और गति के अनुसार अध्ययन करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत लगभग 75 हजार विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा क्षेत्रीय केंद्र अपने शिक्षार्थी सहायता केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे 15 सितम्बर 2026 की अंतिम तिथि से पहले अपना दाखिला सुनिश्चित करें और जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर लिया है वे अपनी फीस का भुगतान समय रहते करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान जनपद आजमगढ़ में चलाया जा रहा है

Fri Sep 4 , 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप सभी को देशवासी प्रदेशवासी अधिकारी गण कर्मचारी गण मीडिया कर्मी गढ़ बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं भगवान श्री कृष्ण की कृपा इसी तरह सब पर बनी रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायत […]

You May Like

advertisement