श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में होम्योपैथी शिक्षा के विस्तार पर मंथन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी फिजिशियन ने कुलपति प्रो.धीमान से की मुलाकात।

कुरुक्षेत्र, 26 जून : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी फिजिशियन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को आयुष विवि के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में होम्योपैथी के पीजी कोर्स (एमडी) शुरू करने, अंबाला स्थित राजकीय होम्योपैथी कॉलेज एवं अस्पताल को शीघ्र संचालित कर बीएचएमएस (यूजी) कोर्स की शुरुआत करने, इंटर आयुष इंटीग्रेशन की योजना को लागू कर विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत करने के साथ-साथ सेमिनार, शोध, इंटर्नशिप, चिकित्सकीय सेवाओं और शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने प्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि
होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली आयुष क्षेत्र का अहम हिस्सा है और इसकी उच्च शिक्षा की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। विश्वविद्यालय इस दिशा में शीघ्र कदम उठाएगा,ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि राजकीय होम्योपैथी कॉलेज अंबाला का संचालन,पीजी कोर्स का आरंभ और इंटीग्रेटेड आयुष मॉडल को धरातल पर लाने के लिए समयबद्ध ढंग से प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर होम्योपैथी काउंसिल हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरप्रकाश शर्मा, काउंसिल के सदस्य डॉ. आर ऋषि, डीन ऑफ होम्योपैथी डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. विनोद सांगवान, डॉ. अनूप सिंगला, डॉ. अवनीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के कौशल विकास पर केंद्रित रहा नशा विरोधी दिवस

Thu Jun 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक यूथ वीरांगनाएं संस्था ने युवाओं से लिया नशा मुक्त जीवन का संकल्प। हिसार : नेक्स्ट जेन एकेडमी ऑफ डिजिटल मास्टरी, हिसार में 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कौशल […]

You May Like

advertisement