एसवीएसयू में स्किल एज कॉम्पिटिशन का आगाज

पांच दिन में विद्यार्थी दिखाएंगे 11 इवेंट में अपने प्रबंधन कौशल का हुनर।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ बैंकिंग एन्ड फाइनेंस के तत्वावधान में सोमवार को पांच दिवसीय स्किल एज कॉम्पिटिशन 2026 का शुभारम्भ हुआ। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के व्यावसायिक एवं व्यावहारिक कौशलों को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में स्किल का विजन झलकना चाहिए। उनका प्रबंधन कौशल ही उनकी सफलता का आधार है। प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि असफलता कुछ नहीं होती, बल्कि एक अनुभव होता है, जो सफलता का आधार बनता है। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपनी बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया।
प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर एस के सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल पर केंद्रित है। कारपोरेट में जॉब के लिए स्किल सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रोफेसर सिन्हा ने विद्यार्थियों को अपने संचार कौशल को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. समर्थ सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 11 विविध प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जो छात्रों में विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता, व्यावसायिक ज्ञान, संचार कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई हैं। अकाउंटिंग बैटल, पिच परफेक्ट, कॉर्पोरेट थिएटर, एक्यू बिज, कॉर्पोरेट कैनवास, केस कनेक्ट, बिज क्वेस्ट, इंटरव्यू, कैंपस टाइकून, डिजी प्रो और मार्केट विजार्ड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. प्रियंका गर्ग, डॉ. सुनील, डॉ. अर्चना, डॉ. कोमल, शीतल, ज्योति, मोनिका, आशिमा एवं पूनम सहित कई अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्य, व्यक्ति की सामाजिक विरासत का एक अंग होता है : श्रीप्रकाश मिश्र

Mon Mar 16 , 2026
वर्तमान काल में पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का महत्व विषय पर मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में कुटुंब संवाद कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 16 मार्च : वर्तमान काल में, जहाँ वैश्वीकरण और तकनीक के कारण व्यक्तिगत स्वतंत्रता बढ़ी है, वहीं पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों […]

You May Like

advertisement