पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मालिक व मैनेजर समेत 9 पर एफआईआर

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मालिक व मैनेजर समेत 9 पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बिथरी चैनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिथरी चैनपुर निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भतीजा रवि और चचेरा भाई रामपाल उर्फ कन्हैया किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में किशनपुर पेट्रोल पंप पर उन्होंने 50 रुपये का पेट्रोल भरवाया, लेकिन पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने उनसे हेलमेट न पहनने पर 20 रुपये ज्यादा मांगे। इस बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर रामपाल ने फोन कर रवि के बेटे शिवा को बुला लिया। जब शिवा मौके पर पहुंचा तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने शिवा और रामपाल को केबिन में बंद कर दिया, जबकि एक व्यक्ति बंदूक लेकर केबिन के बाहर पहरा देता रहा। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को करीब 30 मिनट तक केबिन में बंद रखा और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जब पीड़ितों ने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाई, तब भी हमलावर नहीं रुके।
पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत बिथरी चैनपुर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक जसवीर सिंह, रोहित, रवि, कमलेश, पंप मैनेजर विशाल, सेल्समैन शेर सिंह और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरेली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच जारी है, और पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीता रसोई भवन पर सीता रसोई पुस्तक बैंक द्वारा एक विशाल पुस्तक मेले का हुआ आयोजन

Mon Mar 17 , 2025
सीता रसोई भवन पर सीता रसोई पुस्तक बैंक द्वारा एक विशाल पुस्तक मेले का हुआ आयोजन पवन कालरा ( संवाददाता) बरेली : सीता रसोई भवन पर सीता रसोई पुस्तक बैंक द्वारा एक विशाल पुस्तक मेले का आयोज़ान किया गया सीता रसोई पुस्तक बैंक के सेवादार अनुराग मेहरोत्रा जी ने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement