बंधुआ मजदूरी व सूदखोरी का आरोप पीड़ित ने एसपी लगाई न्याय की गुहार

बंधुआ मजदूरी व सूदखोरी का आरोप पीड़ित ने एसपी लगाई न्याय की गुहार

एक लाख दस हजार के बदले मांगे ढाई लाख, पुलिस भी दे रही दबाव

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के घटवाबारी गांव में मदद के नाम पर दिए पैसों के बदले बंधुआ मजदूरी कराने और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुनिता देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक, बेटे महेश की जरूरत पर रिश्तेदार के माध्यम से अजय यादव से 1.10 लाख रुपये दिलवाए गए थे। शर्त के तहत महेश को मुबारकपुर फलमंडी स्थित दुकान पर काम करके पैसे चुकाने थे। आरोप है कि बिना मजदूरी दिए महेश से 3 महीने तक 24-24 घंटे बंधुआ मजदूर की तरह काम कराया गया। बीमार होने पर जब महेश घर लौटा, तो आरोपी उसे जबरन उठा ले गए। बाद में पीड़िता ने 35,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए और बाकी रकम काम से चुकता हो चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी अब ब्याज समेत 2.5 लाख रुपये, जमीन अपने नाम करने या बेटे को उम्रभर बंधुआ मजदूर बनाने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने कंधरापुर थाना पुलिस पर भी मदद करने के बजाय उल्टा दबाव बनाने का आरोप लगाया है। दबंगों से परिवार को जान-माल का खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement