मकर संक्रांति पर जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में मकर संक्रांति के पर्व पर प्रमुख समाजसेवियों द्वारा कई जगह कराया गया खिचड़ी भोज का आयोजन।
जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, कस्बे की पुलिस चौकी के पास शिव मंदिर पर फतेहगंज पश्चिमी प्रेस क्लब पत्रकार संगठन के लोगों ने पूजा अर्चना कर खिचड़ी भोज के भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें कस्बे के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर खिचड़ी का आनंद लिया।
पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि हम सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर खिचड़ी भोज का आयोजन कराया है। खिचड़ी भोग कराने उद्वेश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करना और श्रद्धालुओं के बीच भाईचारा बढ़ाना है। खिचड़ी भोज भंडारा कार्यक्रम में प्रेस क्लब के खेमपाल गंगवार, राजकुमार कश्यप, सौरभ पाठक, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, प्रवीण मौर्य, सुंदर राजपूत, इमरान अंसारी सरफराज अंसारी, केसी शर्मा, कपिल यादव, तुसेन्द्र यदुवंशी आदि लोगो मौजूद रहे।
इसके अलावा कस्बे की नगर पंचायत के पास भी खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा नेता आशीष अग्रवाल, अंशुल सक्सेना, फैजूल अंसारी, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, जगत सिंह उर्फ सनी, हनी अग्रवाल, संदीप सिंह, प्रमोद सक्सेना, जुगल किशोर, कृष्णा सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना, गोविंदा, सुनील सक्सेना, नवीन सक्सेना, शीलू चौहान, विजय सक्सेना, बलटू चौधरी, पीयूष, हिमांशु, आर्यन, श्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
कस्बे के लोधी नगर चौराहे पर व्यापारी अमित गोयल ने अपनी दुकान के सामने खिचड़ी भोज का आयोजन कराया। इस दौरान व्यापारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, दीपक गोयल, शुभम भारद्वाज, कन्हैया लाल सक्सेना, महेंद्र लोधी, संजीव शर्मा, कुलवीर सिंह, आदि लोग शामिल रहे।
मकर संक्रांति पर्व पर साईं इंटरप्राइजेज की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान गौतम गोयल, संजीव गोयल, गोविंद गोयल, आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, शशांक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सार्थक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इसी तरह फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के निकट भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी खिचड़ी भोज का आयोजन कराया।
वहीं लोधी नगर रामलीला गेट के पास शनिदेव मंदिर पर भी खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी का हुआ वितरण

Wed Jan 15 , 2025
पवन कालरा(संवाददाता) बरेली : हरी भरी टहल कमेटी की ओर से कंपनी बाग के बाहर मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण लड्डू भोग वह गजक का हजारों लोगों में प्रसाद बांटा गया जिसमें शहर के ,उचकोटि के लोग व अधिकारियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया ,जिसमें मुख्य रूप से […]

You May Like

advertisement