उत्तराखंड देहरादून SGRRU और मंहत इंद्रेश अस्पताल की टीम दवाइयां व मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुंची

उत्तराखंड देहरादून
SGRRU और मंहत इंद्रेश अस्पताल की टीम दवाइयां व मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुंची,
सागर मलिक

देहरादून। सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से उपजी आपदा के बीच जब हालात कठिन हो गए, तब एस जी आर आर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम लोगों के लिए राहत और उपचार का सहारा बनी। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आदेश जारी कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक टीम रवाना की. राहत टीम ने प्रभावितों तक दवाइयाँ, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार पहुँचाया।

मंगलवार सुबह आपदा की जानकारी मिलते ही श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और आपदा राहत कार्य के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस सेवा के साथ टीम को सहस्रधारा रवाना किया गया। टीम ने सहस्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में पहुँचकर दवाइयाँ वितरित कीं, घायलों की मरहम-पट्टी की और जरूरतमंदों को टीके लगाए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि बादल फटने की वजह से सहस्रधारा के कुछ हिस्सों में विषम परिस्थितियाँ बन गई थीं। ऐसे समय में लोगों को तुरंत राहत और चिकित्सा सहायता पहुँचाना जरूरी था। टीम ने मौके पर पहुँचकर न सिर्फ दवाइयाँ दीं बल्कि प्रभावितों का मनोबल भी बढ़ाया। इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और आपदा की घड़ी में अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

इस सम्बन्ध में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ एवम श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मध्य फ़ोन पर बात हुई. क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि वह आपदा क्षेत्र प्रभावितों से नियमित सम्पर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी की टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जब भी आपदा आती है, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सबसे पहले राहत व बचाव कार्यों में अग्रसर होकर सहयोग देती है। उन्होंने श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों की सेवा और सहायता में श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय और अनुकरणीय हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून महिला बच्चों और सीनियर सिटीजन की सुरक्षा पर विशेष ज़ोर

Wed Sep 17 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनमहिला बच्चों और सीनियर सिटीजन की सुरक्षा पर विशेष ज़ोर,सागर मलिक अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में एडीजी L/O ने मातहतों को दिए कई अहम दिशा-निर्देश देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने आज गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज सहित […]

You May Like

Breaking News

advertisement