राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस ) सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ

राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस ) सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगा रंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ,
सागर मलिक
आज दिनांक 23/03/2025 को राजकीय पॉलिटेक्निक विकासनगर की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथी डा० सिमी , हरबर्टपुर क्रिश्चियन हॉस्पिटल तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री एसपी सचान के द्वारा किया गयाl राजकीय पालिटेक्निक विकासनगर के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश कुमार जी द्वारा मुख्य अतिथी डा० सिमी तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री एसपी सचान का स्वागत किया किया गया।सर्वप्रथम सभी स्वंसेवियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।उसके पश्चात सभी स्वंसेवियों द्वारा एन०एस०एस की शपथ ली गयी।
शिविर के अंतिम दिन छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिसके पश्चात सात दिवसीय विशेष शिविर में हुई पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर पुरुस्कार प्रदान किया गया। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में – कोमल, प्राची, इंदरजीत , निबंध प्रतियोगिता में – सचिन, सुधांशु ,साक्षी तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में – नारायण , आदेश , जीवन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेश कुमार द्वारा स्वयंसेवियों को शुभकामनाये देने के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर की समाप्ति की घोषणा की गयी।
इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना श्री योगेश कुमार, श्री रविंद्र कुमार, श्री जयपाल तोमर ,श्री मनीष कुमार एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: श्री झंडे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब दून वासियों का तांता

Mon Mar 24 , 2025
देहरादून: श्री झंडे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब दून वासियों का तांता,सागर मलिकसार:देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु देहरादून। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के बाद दून के ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव का आगाज हो चुका है। […]

You May Like

advertisement