ट्रैफिक पुलिस की दरियादिली आयी सामने……बरेली ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बचाकर किया पुलिस महकमे का नाम रोशन…..

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के व्यस्त श्यामगंज चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर इधर-उधर डगमगाने लगा। ऑटो चालक को अचानक मिर्गी (एपिलेप्सी) का दौरा पड़ गया था, जिससे वह बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा। यदि समय रहते कोई मदद न मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TSI) सुनील चंद्र ने फुर्ती और साहस का परिचय देते हुए तुरंत दौड़ लगाई। उन्होंने सबसे पहले ऑटो को सुरक्षित रोकवाया और फिर बेहोश चालक मुश्ताक को बाहर निकालकर सबसे पहले मुंह पर पानी के छींटे मारे। इसके बाद उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को अस्पताल पहुंचवाया।
डॉक्टरों के अनुसार मुश्ताक की हालत अब खतरे से बाहर है और समय पर मिली मदद की वजह से उनकी जान बच गई।
TSI सुनील चंद्र की इस मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई की चारों तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी ही पुलिस विभाग का नाम ऊंचा करते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी सुनील चंद्र की प्रशंसा की है और कहा है कि उनकी बहादुरी व संवेदनशीलता अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीगंज क्षेत्र में टीकाकरण महोत्सव कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ

Thu Dec 4 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सीबीगंज क्षेत्र में टीकाकरण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अजमेर सिंह के दिशा निर्देशन में बाल्मिकी मंदिर में राजन श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री रचित गुप्ता एवं बाल्मिकी मंदिर […]

You May Like

advertisement