भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान जी चालीसा का पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी है-नरेश शर्मा

श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में भी प्रत्येक मंगलवार की तरह श्री हनुमान जी चालीसा पाठ किया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 12 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

      भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर नमक मंडी फिरोजपुर शहर में प्रत्येक मंगलवार को भगवान श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग किया गया। यह जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार श्री हनुमान जी चालीसा पाठ एवं सत्संग निरंतरण जारी रहेगा।

      मंदिर के पुजारी पंडित लेखराज त्रिपाठी और पुजारी पंडित अरुण पांडे ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा पढ़ने से दुख दलिदर दूर होते हैं, भूत पिसाच नजदीक नहीं आते। और बल बुद्धि में वृद्धि होती है, इंसान के कष्ट दूर होते हैं। श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

      इस मौके पर नरिंन्दर मछराल, समाज सेवक पीडी शर्मा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला के  सत्संग प्रमुख सुरजीत पासी, बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल धवन, मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर पंडित कैलाश शर्मा, पंडित राजेश वासुदेवा,  पंडित रणधीर जोशी, बृजभूषण धवन,पंडित नरिंन्दर कुमार (नंदू),पंडित श्याम सुंदर, अशोक कुमार इत्यादि बड़ी संख्या में श्री हनुमान भक्त उपस्थित थे। सभी को पंडित जी द्वारा तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

    श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर में भी श्री हनुमान जी चालीसा के पाठ किए गए। श्री मनोज बांगा ,पंडित सूरज प्रकाश शर्मा और मंदिर कमेटी की निगरानी में मंदिर का कार्य प्रगति पर चल रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में मंदिर की सजावट का कार्य जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक लाखों रुपए श्रद्धालुओं की ओर से दान में दिए गए ख़र्च हो चुके हैं। और इतना ही और खर्चा आने की संभावना है। 

     मंदिर के प्रधान, महामंत्री और मुख्य पुजारी पंडित अरुण पांडे जी ने फिरोजपुर वासीयों से आग्रह किया के यथाशक्ति अनुसार मंदिर को दान देकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करके पुण्य के भागीदार बने। उन्होंने कहा कि जैसे ही मूर्ति स्थापना का मुहूर्त निकल जाएगा। मंदिर प्रयांगन में भव्य मूर्ति स्थापना का प्रोग्राम फिरोजपुर के विद्वान पंडितों संत महात्माओं की उपस्थिति में किया जाएगा और बहुत जल्द मंदिर का भव्य रूप फिरोजपुर वासीयों को देखने को मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पर महिला का गंभीर आरोप

Wed Aug 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी में एक महिला ने थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस पर लूट और छेड़छाड़ की घटना को दबाने का आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि वह रक्षा बंधन पर सिरौली के गाँव सोना से पस्तौर सीबीगंज जा रही थी।रास्ते में बाथरूम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement