राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मेन्स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत आयुष चिकित्सा अधिकारी (MO) पद हेतु दिनांक 5, 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक स्थगित


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मेन्स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत आयुष चिकित्सा अधिकारी (MO) पद हेतु दिनांक 5, 6, 7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी, आजमगढ़ ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवीन तिथि निर्धारित होने के उपरांत उसकी सूचना केवल अधिकृत माध्यम से ही जारी की जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि साक्षात्कार को लेकर यदि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था अनधिकृत सूचना, भ्रामक संदेश या सोशल मीडिया के माध्यम से तिथि अथवा चयन से संबंधित जानकारी प्रसारित करता है, तो उसे पूरी तरह अमान्य माना जाएगा और ऐसे मामलों में आवश्यकतानुसार प्रशासनिक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों से दो टूक अपील की कि वे केवल जनपद आजमगढ़ की NIC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना को ही अंतिम एवं मान्य समझें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून छात्र छात्राओं तथा कॉलेज के स्टॉफ को नागरिक सुरक्षा का सामान्य ज्ञान दिया

Sun Jan 4 , 2026
उत्तराखंड देहरादूनछात्र छात्राओं तथा कॉलेज के स्टॉफ को नागरिक सुरक्षा का सामान्य ज्ञान दियासागर मलिकनिदेशक नागरिक सुरक्षा डॉक्टर पीवीके प्रसाद महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस श्री एस के साहू के पर्यवेक्षण में स्थानीय एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 04.01.2026 […]

You May Like

advertisement