आजमगढ़ में नई डस्टर SUV की धूम, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने किया अनावरण

Oplus_131072

आजमगढ़ में नई डस्टर SUV की धूम, एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने किया अनावरण

आजमगढ़:
जनपद के रानी सराय स्थित सैयदवारा मार्केट में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान Renault शोरूम में नई “डस्टर” SUV की शानदार लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में जिले की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस मौके पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने गाड़ी से पर्दा हटाकर उसका औपचारिक अनावरण किया। जैसे ही डस्टर का अनावरण हुआ, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने डस्टर कार की जमकर सराहना की। हर किसी की जुबान पर एक ही बात रही—
“डस्टर इस बैक”, यानी यह दमदार SUV एक बार फिर नए अंदाज में लौट आई है।

इस अवसर पर सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव, जनरल मैनेजर एमडी नऊदीन, एमडी जनाब हाजी इसरार साहब, मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद हतीम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेल्स मैनेजर हरेंद्र यादव ने कार की खूबियों को बताते हुए कहा कि नई Renault Duster 2026 अपने दमदार और रग्ड डिज़ाइन के साथ बाजार में वापसी कर रही है। इसमें 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 1.3L टर्बो पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन, लेवल-2 ADAS, 10.1-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह SUV अपनी बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमता और एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाएगी, जिससे ग्राहकों को एक प्रीमियम और सुरक्षित ड्राइविंग अनुभव मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां वैष्णो देवी सेवादार सोसाइटी फिरोजपुर छावनी की ओर से 7वां विशाल भगवती जागरण 04 अप्रैल 2026 को अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी में करवाया जा रहा है

Sun Mar 29 , 2026
मां वैष्णो देवी सेवादार सोसाइटी फिरोजपुर छावनी की ओर से 7वां विशाल भगवती जागरण 04 अप्रैल 2026 को अड्डा लाल कुर्ती फिरोजपुर छावनी में करवाया जा रहा है। जागरण में महंत राजेश बिट्टू गिरी जी महाराज, जम्मू वाले और मां वैष्णो दरबार से आचार्य एवं पुजारी आशीर्वाद देने के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement