हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया कर्नाटक विधान सभा का दौरा, विधायी कामकाज देखा

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया कर्नाटक विधान सभा का दौरा, विधायी कामकाज देखा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

चंडीगढ़, 18 जून : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कर्नाटक राज्य प्रवास के दौरान बेंगलुरु स्थित विधान सौध (कर्नाटक विधान सभा) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्नाटक विधान सभा के उपाध्यक्ष रुद्रप्पा मनप्पा लामानी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत भी की।
इस दौरे के दौरान हरियाणा एवं कर्नाटक विधानसभा के प्रतिनिधियों के बीच विधायी प्रक्रियाओं, सदन संचालन, तकनीकी नवाचार और संसदीय परंपराओं को लेकर विस्तृत एवं सारगर्भित चर्चा हुई। दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और भविष्य में विधायी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आगामी राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन, जो कि 3 और 4 जुलाई, 2025 को गुरुग्राम में आयोजित होने जा रहा है, का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलनों के माध्यम से विभिन्न राज्यों की विधायी व प्रशासनिक संस्थाओं के बीच संवाद और समन्वय स्थापित होगा, जिससे देशभर में बेहतर शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 06 बाइक बरामद

Thu Jun 19 , 2025
थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 06 बाइक बरामद दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर पुलिस द्वारा थाना फरीदपुर एवं अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी मोटर साइकिलों सहित अभियुक्त 1.सुहैल पुत्र वली उल्ला निवासी मो0 भूरे खाँ गौटिया कस्बा […]

You May Like

Breaking News

advertisement