पांच दिवसीय आईटीएफ मास्टर्स टेनिस-200 प्रतियोगिता का हुआ समापन

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के तत्वाधान में शहर के मठिया गांव में स्थित गोल्ड स्मिथ स्पोर्ट अकैडमी में पांच दिवसीय आईटीएफ मास्टर्स टेनिस-200 प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर मौजूद रहे। 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चली इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के लगभग 125 खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेल्जियम और भारत के खिलाड़ी के बीच खेला गया जिसमें भारतीय खिलाड़ी अयाज ने मैच जीत कर ट्रॉफी भारत के नाम किया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर ने भारतीय खिलाड़ी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्टेडियम में पिछले कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजित किया जा रहा है हमें खुशी है कि इस बार की ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ी ने जीत कर हमें गौरवान्वित किया यह खुशी तब और बढ़ जाती है जब भारतीय खिलाड़ी रायबरेली के मूल निवासी है। इस अवसर पर उन्होंने फाइनल मैच जीत की ट्रॉफी देकर खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत का जेन-जी दुनिया से निराला : डॉ. बिनय कुमार

Wed Feb 4 , 2026
एसवीएसयू में ज़ेन-जी कनेक्ट फॉर विकसित भारत @2047 कार्यक्रम का आयोजन।इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक पॉलिसी रिसर्च एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट और एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन। पलवल, (प्रमोद कौशिक) 4 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को ज़ेन-जी कनेक्ट फॉर विकसित भारत @2047 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]

You May Like

advertisement