गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी में मनाया गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस

हरियाण संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,18 जून : शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा गुरुद्वारा फौजी कॉलोनी द्वारा गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया जिसमें साध संगत ने बड़ी श्रद्धा से भाग लिया। फौजी कॉलोनी के महामंत्री हिंदू सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा रचित सुखमणी साहिब की वाणी जिसे कि हर रोज करोड़ों लोग पाठ करके अपना जीवन सुधार रहे है। श्रीगुरु अर्जुन देव जी धैर्य, समानता और समर्पण व साहस के प्रतीक है। उनके शहीदी दिवस से हमें ज्ञान लेना चाहिए कि ऐसे महापुरुष जिन्होंने अपना जीवन सदैव ही परमेश्वर के चरणों में लगाया रखा और हसते-हसते उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। श्री गुरु अर्जुन देव जी गुरुनानक देव जी के पांचवे अवतार है। उन्होंने अपने द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की रचना की जिसमें सभी जातियों की वाणी है। इस अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला के समीप सन्निहित सरोवर पर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। इसमें साध संगत ने सहयोग दिया। छबील की सेवा करते हुए हिंदु सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना एक पुण्य का काम है। भीषण गर्मी में जल सेवा मानव जीवन की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि गर्मी के दिनों में पानी के आभाव में न जाने कितनी जाने चली जाती है, यदि प्यासे को पानी मिल जाए तो वह उसके लिए जीवन दान है। इसलिए गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाने की सेवा करनी चाहिए, ताकि दूसरों का जीवन बचा सकें। उन्होंने कहा कि मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की सेवा करना चाहिए।
संगत को संबोधित करते हिंदू सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीड कालवा फुटबॉल लीग का रेड बुल्व्स टीम ने जीता खिताब

Thu Jun 18 , 2026
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों के जोश और उत्साह किया पहले से दोगुना।द सिक्सटीन टीम रही रनरअप, नमन बेस्ट गोलकीपर, स्नाह हाई स्कोरर और आर्यन को मिला बेस्ट प्लेयर। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जून : जिला प्रशासन और आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी के सहयोग से […]

You May Like

advertisement