बीड कालवा फुटबॉल लीग का रेड बुल्व्स टीम ने जीता खिताब

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों के जोश और उत्साह किया पहले से दोगुना।
द सिक्सटीन टीम रही रनरअप, नमन बेस्ट गोलकीपर, स्नाह हाई स्कोरर और आर्यन को मिला बेस्ट प्लेयर।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जून : जिला प्रशासन और आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी के सहयोग से गांव बीड कालवा में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल लीग-2026 में रेड बुल्व्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में द सिक्सटीन टीम रनर अप रही। राजीव गांधी खेल मैदान बीड कालवा में आयोजित इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन समारोह विजेता रेड बुल्व्स, रनर अप द सिक्सटीन, बेस्ट गोलकीपर नमन, हाई स्कोरर स्नाह और बेस्ट प्लेयर आर्यन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस लीग के पहले दिन उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चार टीमों के दो मैचों को देखा था। ये मैच आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से स्पॉसर किए गए थे। मौके पर खिलाड़ियों को आईएसजीईसी हैवी इंजीनियरिंग कंपनी की तरफ से किट भी वितरित की गई।
कोच सुदेश रानी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और फुटबॉल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने खुद मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, जिसके बदौलत खिलाड़ियों में जोश और उत्साह पहले से दोगुना हो गया। ग्राम पंचायत, आयोजन समिति ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का आभार जताया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को मिलेंगे वैश्विक अवसर : प्रो. राकेश कुमार

Thu Jun 18 , 2026
केयूके पॉडकास्ट में डीन एकेडमिक अफेयर्स ने साझा किया केयू का विजन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित विशेष केयूके पॉडकास्ट श्रृंखला की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत गुरुवार को विश्वविद्यालय […]

You May Like

advertisement