विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीसी उझानी में गोष्ठी व वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीसी उझानी में गोष्ठी व वृक्षारोपण7जून2025 कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं
बदायूँ: 05 जून के लिए जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा माँ गंगा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। पृथ्वी को हरा भरा बनाना है इसके लिए हम सबको मिलकर सघन वृक्षारोपण करना आवश्यक है जिससे कि भविष्य में होने वाली गर्मी एवं अन्य प्रभावो को रोका जा सके।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारा संकल्प है यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की ओर एक सकारात्मक प्रयास है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना भी है।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी उपस्थित जनसमूह को गंगा स्वच्छता व पर्यावरण संतुलन की शपथ दिलाई। अथितियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में पौधों का रोपण भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला समाजिक एवं वानिकी अधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील बिसौली में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

Sun Jun 8 , 2025
बदायूँ: 06 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार माह के प्रथम शनिवार 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं 08 जून 2025 को रविवार के कारण 09 जून 2025 सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय की अध्यक्षता में प्रातः 10ः00 बजे […]

You May Like

Breaking News

advertisement