
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर डीह ब्लॉक में भव्य तिरंगा यात्रा
का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर पहुंचकर वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं दूर-दूर से तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस यात्रा को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आन, बान, शान, गौरवशाली इतिहास और महान विरासत का प्रतीक है। आइए, इसके सम्मान को और बढ़ाएं तथा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति की भावना को हर घर तक पहुंचाएं।
🇮🇳 हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!
🇮🇳 जय हिंद! वंदे मातरम्!


