बालिग युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ रचाया विवाह, डीएम और एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

बालिग युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ रचाया विवाह, डीएम और एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र के कांखभार (तेन्दुआ) निवासी एक युवती ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने के बाद अपने और अपने पति के परिवार के जान-माल की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र सौंपा है। युवती ने परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी (FIR) को रद्द करने और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी पुत्री नगीना निवासी मौजा कांखभार (तेन्दुआ), थाना बिलरियागंज ने मऊ के प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर में 26 अगस्त 2026 को गाजीपुर जनपद के जहूराबाद निवासी राजाराम पुत्र लोहा राम के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह रचाया था।

युवती का कहना है कि वह पूर्णतः बालिग है और अपने अच्छे-बुरे का फैसला लेने में सक्षम है। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं। आरोप है कि शादी से नाराज मायके वालों ने बिलरियागंज थाने में पति व उनके परिवार के खिलाफ झूठी और फर्जी प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करा दी है।

युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मायके पक्ष के लोग (भाई मनीष व अन्य साथी) उसके पति और ससुराल वालों को असलहा (कट्टा) दिखाकर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं तथा गाली-गलौज कर रहे हैं। युवती ने आशंका जताई है कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसके मायके वालों की होगी।

युवती ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को पत्र सौंपकर गुहार लगाई है कि मायके वालों द्वारा बिलरियागंज थाने में दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए।

उसके, उसके पति और ससुराल पक्ष के जान-माल की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व रक्षाबंधन का कार्यक्रम हुआ संपन्न

Sat Aug 29 , 2026
आजमगढ़।जिला कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड आजमगढ़ पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व रक्षाबंधन का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नुरसबा मनिहार एवं संचालन सुनीता विश्वकर्मा जिला महासचिव ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार के कलाई पर बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement